लाइव न्यूज़ :

PF बैलेंस चेक नहीं हो रहा? EPF पासबुक देखने के ये आसान तरीके, जानें

By अंजली चौहान | Updated: June 29, 2025 15:30 IST

EPFO: EPF पासबुक पोर्टल आपके प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस को चेक करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है।

Open in App

EPFO: कई बार हमें EPF पासबुक के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि EPF वेबसाइट को लोड होने में बहुत समय लगता है, जो बहुत परेशान करने वाला होता है। हालांकि, अगर आपको भी अपने प्रोविडेंट फंड बैलेंस को चेक करने में परेशानी आ रही है, तो दूसरे तरीके भी हैं। आइए इन तरीकों के बारे में आपको बताते हैं।

PF पासबुक चेक करने के ये हैं ऑपशन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) PF पासबुक एक्सेस करने के लिए सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है।

बिना इंटरनेट के PF चेक करें

आप बिना इंटरनेट एक्सेस या वेबसाइट की समस्याओं से निपटे, तुरंत अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल दें

EPFO आपके PF बैलेंस को चेक करने के लिए एक निःशुल्क मिस्ड कॉल सेवा प्रदान करता है। हालाँकि, आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ जुड़ा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, UAN के साथ कोई भी KYC उपलब्ध होना चाहिए। जैसे बैंक खाता,आधार और पैन। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9966044425 डायल करें। 

यदि आपको कोई समस्या आती है, तो आपको अपनी कंपनी या EPFO ​​पोर्टल के माध्यम से अपनी KYC स्थिति को सत्यापित करना होगा।

एसएमएस सेवा

अपने पीएफ की राशि जानने का एक और ऑफ़लाइन तरीका एसएमएस है। इस सेवा का उपयोग करने के लिए, आपका यूएएन एक्टिव होना चाहिए और आधार, पैन और बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए। 

आपको 7738299899 पर इस फॉरमेट में एक एसएमएस भेजना होगा: EPFOHO<> UAN<> LAN यहां, यूएएन को अपने 12 अंकों के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से बदलें। साथ ही, LAN को अपनी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षरों से बदलें। उदाहरण के लिए, EPFOHO 123456789012 ENG.

टॅग्स :EPFOसैलरीsalary
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?