लाइव न्यूज़ :

सीजीएसटी अधिकारियों ने 91 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी में एक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 19:14 IST

Open in App

ठाणे, 23 अक्टूबर केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) अधिकारियों ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भयंदर से 90.68 करोड़ रुपये की इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, ठाणे मुंबई सीजीएसटी क्षेत्र ने फर्जी इनपुट कर क्रेडिट लेने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया हुआ है। सीजीएसटी तथा केंद्रीय उत्पाद आयुक्त, ठाणे राजन चौधरी ने बयान में कहा गया है कि इस मामले में एक सरगना को गिरफ्तार किया है, जिसने एक कंपनी खोली थी और वह भयंदर पश्चिम से काम कर रहा था।

इसमें कहा गया है कि आरोपी ने सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए माल या सेवाओं को प्राप्त किए बिना 90.68 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया। आरोपी ने माल का मूल्य 503.80 करोड़ रुपये दिखाया था।

ठाणे की एक अदालत ने आरोपी कों पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट