लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में की 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी, भविष्य निधि में कोई बदलाव नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 30, 2022 19:55 IST

भारत सरकार ने जनवरी से मार्च 2023 तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।यह कदम अर्थव्यवस्था में ब्याज दरों में मजबूती के अनुरूप उठाया गया है।हालांकि, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और बालिका बचत योजना सुकन्या समृद्धि पर ब्याज दरों में इस बार बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को डाकघर सावधि जमा, एनएससी (राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 1 जनवरी से 1.1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की। यह कदम अर्थव्यवस्था में ब्याज दरों में मजबूती के अनुरूप उठाया गया है। हालांकि, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और बालिका बचत योजना सुकन्या समृद्धि पर ब्याज दरों में इस बार बदलाव नहीं किया गया है।

एक बयान में केंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर 1 जनवरी से 7 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जबकि वर्तमान में यह 6.8 प्रतिशत है। इसी तरह सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 7.6 फीसदी के मुकाबले 8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इसी तरह 1 से 5 साल की अवधि की डाकघर सावधि जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। 

मासिक आय योजना में भी 6.7 प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। केंद्र द्वारा अक्टूबर-दिसंबर 2022 के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद सितंबर के बाद से यह दूसरी बढ़ोतरी है। जनवरी 2019 के बाद यह पहली बार बढ़ोतरी थी। इससे पहले किसान विकास पत्र (केवीपी) के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई थी। 

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय खाता योजना, और दो और तीन साल के लिए सावधि जमा। दरों में 10-30 आधार अंकों की सीमा में वृद्धि की गई थी। बताते चलें कि छोटी बचत योजनाएं तीन श्रेणियों बचत जमा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और मासिक आय योजना के अंतर्गत आती हैं।

टॅग्स :EPFOPost Office Scheme
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारEPFO Refund: 7 लाख बंद EPFO खातों की रकम होगी वापस, जानिए आपके खाते में कब आएगी रकम

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारUMANG App 2026: एक ऐप और ढेरों काम..., आधार, EPFO से लेकर LPG बुकिंग तक, उमंग ऐप से मिनटों में होगा हर काम

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी