लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने खनिजों की खोज के लिए निजी एजेंसियों की मान्यता संबंधी योजना को अपनाया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:48 IST

Open in App

खान मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने खनिजों की खोज के लिए निजी अन्वेषण एजेंसियों को मान्यता देने संबंधी एक योजना को अपनाया है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा कि खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत मान्यता प्राप्त निजी एजेंसियों की अधिसूचना के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। बयान में कहा गया कि इससे खोज की गति बढ़ेगी, नए उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बयान के मुताबिक, ‘‘खान मंत्रालय ने निजी अन्वेषण एजेंसियों को मान्यता देने के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई-एनएबीईटी) के शिक्षा और प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा तैयार योजना को मंजूरी दी है।’’ योजना के मानकों और प्रक्रियाओं के अनुसार क्यूसीआई-एनएबीईटी खनिजों की खोज के लिए निजी अन्वेषण एजेंसियों को मान्यता देगा। खान मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त निजी अन्वेषण एजेंसियों की अधिसूचना के लिए मान्यता और दिशानिर्देशों के लिए योजना प्रकाशित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

कारोबारईरान से 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर दो जहाज़ 17 मार्च तक पहुंचेंगे भारत, केंद्र ने दी राहतभरी जानकारी

कारोबारआज एलपीजी का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

भारत'पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी': ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट पर केंद्र सरकार

भारत2027 Digital Census: अमित शाह ने भारत की पहली 2027 डिजिटल जनगणना के लिए लॉन्च किया शुभंकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?