लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स नियमों में किसी भी तरह की ढील का विरोध करेगा कैट

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियमों के कार्यान्वयन को पटरी से उतारने के किसी भी कदम का देश के व्यापारिक समुदाय द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा।

कैट ने इस बारे में मंगलवार को उपभोक्ता मामलों की सचिव लीला नंदन को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भारतीय ई-कॉमर्स व्यवसाय को बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के चंगुल से मुक्त करने के लिए व्यापारियों को उत्सुकता से नियमों के कार्यान्वयन का इंतजार है, जो कि भारत में तटस्थ ई-कॉमर्स परिदृश्य भी प्रदान करेगा।

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि पूर्व में जब भी सरकार द्वारा इन ई-कॉमर्स व्यवसायों को विनियमित करने का कोई प्रयास किया गया है, तो कुछ निहित रुचि रखने वाले ई-टेलर्स इसका विरोध करते हैं।

खंडेलवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करते हुए कि इस बार ऐसा कोई प्रयास नहीं किया जाएगा, ई-कॉमर्स नियमों को बिना किसी और देरी के तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

कैट ने कहा कि देश में एक लाख से अधिक दुकानों को बड़े ई-टेलर्स के कदाचार के कारण बंद कर दिया गया है जिसके परिणामस्वरूप अधिक बेरोजगारी पैदा हुई है।

पत्र में कहा गया है कि ई-कॉमर्स नियमों को कमजोर करने से देशभर में यह संदेश जाएगा कि सरकार और नौकरशाही दोनों ही भारत के छोटे व्यवसायों की कीमत पर बड़ी कंपनियों के दबाव के आगे झुक गए हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "आत्मनिर्भर भारत" की सोच की दृष्टि से एक प्रतिकूल कदम होगा।

फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी बड़ी ई-कामर्स कंपनियां प्रस्तावित उपभोक्ता संरक्षण (ई-वाणिज्य) नियमावली के प्रावधानों का यह कहते हुए विरोध कर रहे है कि इससे इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रभावित होगा। उनका यह भी कहना है कि भारत में उन्हें भारत में अपनी इन्वेंट्री (स्टॉक) के आधार पर काम करने की इजाजत नहीं है ऐसे में उन पर ग्राहक की शिकायत के परिमार्जन का बड़ा दायित्व नहीं डाला जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट