लाइव न्यूज़ :

कैट ने कहा, अफगानिस्तान संकट से द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित होगा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:48 IST

Open in App

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा और उसके बाद छाई अनिश्चितता के मद्देनजर भारत -अफगानिस्तान द्विपक्षीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। भारत द्वारा अफगानिस्तान से सूखे किशमिश, अखरोट, बादाम, अंजीर, पाइन नट, पिस्ता, खुबानी, चेरी, तरबूज और औषधीय जड़ी-बूटियों और ताजा फलों का आयात किया जाता है। वहीं अफगानिस्तान को भारत से होने वाले निर्यात में चाय, कॉफी, काली मिर्च, कपास, खिलौने, जूते और कई अन्य वस्तुएं शामिल हैं। कैट के दिल्ली एनसीआर इकाई के संयोजक सुशील कुमार जैन ने कहा ‘‘अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन होने से भारत और काबुल के बीच द्विपक्षीय व्यापार पर बुरा असर होगा। इसके भविष्य पर फिलहाल अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।’’ जैन ने कैट से उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से कहा, ‘‘भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2020-21 में 1.4 अरब डॉलर था, जो 2019-20 में 1.52 अरब डॉलर रहा था। वर्ष 2020-21 में अफगानिस्तान को भारत का निर्यात 82.6 करोड़ डॉलर और आयात 51 करोड़ डॉलर था। ’’ उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता के कारण वहां से आयात होने वाले उत्पादों के दाम बढ़ सकते हैं। वर्तमान में आयात- निर्यात खेप फंसी हुई हैं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती