लाइव न्यूज़ :

कैपिटा ने ईस्ट वेंचर्स, अन्य से 1.5 करोड़ डॉलर का वित्त जुटाया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर इक्विटी प्रबंधन मंच कैपिटा ने बुधवार को कहा कि उसने ईस्ट वेंचर्स (ग्रोथ फंड), वल्कन कैपिटल और अन्य से 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 112 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एंडिया पार्टनर्स एवं मासम्यूचुअल वेंचर्स सहित मौजूदा निवेशकों और एनवाईसीए ने भी निवेश के सीरीज ए राउंड में हिस्सा लिया।

ऑल्टो पार्टनर्स, के3 वेंचर्स, मिशन होल्डिंग्स, अंजलि बंसल (अवाना कैपिटल की संस्थापक) और सुजीत कुमार (उड़ान के सह-संस्थापक) सहित भारत, सिंगापुर और इंडोनेशिया में कई मौजूदा एंजल निवेशकों ने भी इस दौर में निवेश किया।

कैपिटा ने इससे पहले निवेश के अलग-अलग दौर में कुल 70.25 लाख डॉलर जुटाए थे।

बयान में कहा गया कि इस दौर से प्राप्त आय के साथ कैपिटा ने अपने मंच पर और उत्पादों को जोड़ने की योजना बनायी है।

कैपिटा ने एक डिजिटल मार्केटप्लेस के माध्यम से तरलता समाधान की सुविधा देने की भी योजना बनायी है जो कंपनियों के लिए उनके निवेशकों और कर्मचारी हितधारकों के बीच लेनदेन को सक्षम बनाता है।

इसमें कहा गया कि निवेश के इस नये दौर के साथ कैपिटा सिंगापुर, इंडोनेशिया और भारत में अपने ग्राहक आधार को बढ़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट