लाइव न्यूज़ :

कैट ने ई-वाणिज्य से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए मोदी से वक्त मांगा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर व्यापारियों के संगठन कैट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने देश में ई-वाणिज्य और खुदरा व्यापार के वर्तमान हालात पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वक्त मांगा है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में देश के ई-कॉमर्स व्यवसाय के मौजूदा परिदृश्य में उनके हस्तक्षेप की मांग करते हुए दावा किया कि ‘‘प्रमुख वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनियां 2016 से देश के कानूनों और नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।’’

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि देश के नियम इन कंपनियों के आगे झुक गए हैं, जो कानून के किसी भी डर के बिना ई-वाणिज्य व्यवसाय में उनकी मनमानी की मूल वजह है। यह अफसोस की बात है कि उन पर लगाम लगाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।’’

कैट ने पत्र में कहा कि यह और भी खेदजनक है कि भरोसेमंद सबूत के साथ शिकायत करने के बाद भी इसकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट