लाइव न्यूज़ :

जायकोव-डी वैक्सीन के उत्पादन के लिए कैडिला हेल्थकेयर ने शिल्पा मेडिकेयर के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी के उत्पादन के लिए शिल्पा मेडिकेयर के साथ एक समझौता किया है।

कैडिला हेल्थकेयर ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कंपनी ने जायकोव-डी वैक्सीन के उत्पादन एवं आपूर्ति के लिए शिल्पा मेडिकेयर के साथ, उसकी पूर्व स्वामित्व वाली इकाई शिल्पा बायोलॉजिकल्स के जरिए एक बाध्यकारी समझौता किया है।’’

कैडिला हेल्थकेयर ने कहा कि वह जायकोव-डी की तकनीक शिल्पा बायोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसबीपीएल) को हस्तांतरित करेगी। समझौते के तहत एसबीपीएल वैक्सीन के लिए दवा तत्व के निर्माण के लिए जिम्मेदार होगी, जबकि कंपनी पैकेजिंग, वितरण और विपणन के लिए जिम्मेदार होगी।

जायकोव-डी मानव उपयोग के लिए दुनिया की पहली डीएनए प्लास्मिड वैक्सीन है, जिसे कंपनी ने कोविड-19 वायरस के खिलाफ देश में विकसित किया है।

भारतीय दवा नियामक ने 20 अगस्त को इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट