लाइव न्यूज़ :

बायजू राइट्स इश्यू के जरिए जुटाएगी 200 मिलियन डॉलर, इस प्रक्रिया से कंपनी में होगा विस्तार

By आकाश चौरसिया | Updated: January 29, 2024 17:27 IST

कंपनी को लगी चपत के बाद आज एडटेक फर्म बायजू के संस्थापक थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएलपीएल) के बोर्ड ने सोमवार को घोषित किया कि कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए 200 मिलियन डॉलर इकट्ठा करने जा रही है। यह कुल राशि लगभग 1,663 करोड़ रुपए है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने 200 मिलियन डॉलर इकट्ठा करने का जारी किया प्लानइस प्रक्रिया से कंपनी विस्तार करने पर कर रही विचारबायजू ने इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज के माध्यम से दिया

नई दिल्ली: बीते दिनों कंपनी को लगी चपत के बाद आज एडटेक फर्म बायजू के संस्थापक थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएलपीएल) के बोर्ड ने सोमवार को घोषित किया कि कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए 200 मिलियन डॉलर इकट्ठा करने जा रही है। यह कुल राशि लगभग 1,663 करोड़ रुपए है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टीएलपीएल द्वारा प्रस्तावित अधिकार जारी करने का उद्देश्य मौजूदा पूंजीगत व्यय के लिए शेयर बेचकर कंपनी इकट्ठा करने जा रही है। इस प्रक्रिया से कंपनी अपने सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति आसानी कर सकेगी। 

पिछले दिनों बायजू की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न ने वित्तीय वर्ष 2022 के लिए अपनी ऑडिटेड वित्तीय रिपोर्ट कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) को सौंप दी। परिचालन राजस्व 5014 करोड़ रुपए बताया गया, जिसमें घाटा 8,245 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। नियमाक फाइलिंग के अनुसार, बायजू का कुल राजस्व लगभग 5300 करोड़ रुपए था। बायजू की प्रेस रिलीज की मानें तो कंपनी के फाउंडर ने पिछले 18 महीनों में करीब 1.1 बिलियन डॉलर रुपए निवेश किए हैं।  

प्रेस रिलीज के अनुसर, कुछ रणनीतिक कदम उठाने से कुछ कीमतों में बदलाव हो सकता है और इस कारण कंपनी में विस्तार दिए जाने की बात सामने आ रही है। कंपनी ने मजबूत शेयरधारक मूल्य के लिए एक आसान रास्ता बनाने और आगे मूल्य हानि को रोकने के लिए पूंजी जुटाने के महत्व पर जोर दिया। पत्र में कंपनी की यात्रा में शेयरधारकों की अभिन्न भूमिका को स्वीकार किया गया और मौजूदा शेयरधारकों को पूंजी जुटाने में भाग लेने के लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए इस राइट्स इश्यू का प्रस्ताव दिया गया। 

राइट्स इश्यूराइट्स इश्यू वो होते हैं, जिससे कंपनी अपने फंड इकट्ठा करती है, इस प्रक्रिया में कोई भी कंपनी मौजूदा शेयरधारकों के अतिरिक्त शेयर को बेच देती है। यदि किसी व्यक्ति के पास रिकॉर्ड तिथि तक कंपनी के शेयर नहीं हैं, तो वह राइट्स इश्यू में भाग लेने के लिए पात्र नहीं है।

टॅग्स :बिजनेसशेयर बाजारshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी