लाइव न्यूज़ :

Byju's: मुश्किलों में फंसती जा रही शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू को बड़ा झटका, बड़े निवेशक ने छोड़ दिया साथ, जानें क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2023 17:37 IST

Byju's: प्रोसस ने इस साल बायजू का मूल्यांकन 22 अरब अमेरिकी डॉलर से घटाकर 5.1 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देहितधारकों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य को पूरा करने में असमर्थ थे। मूल्यवान निवेशकों की टिप्पणियों पर ध्यान दिया है।प्रोसस ने बयान में कहा कि 2018 में उसके पहले निवेश के बाद से बायजू ने काफी वृद्धि की है।

Byju's: शिक्षा क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी बायजू के निवेशक प्रोसस एनवी ने मंगलवार को कहा कि संकटग्रस्त कंपनी की शासन संरचना पर्याप्त विकसित नहीं हुई थी। प्रोसस ने साथ ही कहा कि कंपनी में उसके पूर्व निदेशक के बार-बार प्रयासों के बावजूद ‘‘नियमित रूप से सलाह की उपेक्षा’’ की गई।

प्रोसस ने इस साल बायजू का मूल्यांकन 22 अरब अमेरिकी डॉलर से घटाकर 5.1 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया था। उसने कहा कि उसके निदेशक ने पिछले महीने बायजू के बोर्ड से हटने का निर्णय इसलिए किया क्योंकि वह ‘‘कंपनी और उसके हितधारकों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य को पूरा करने में असमर्थ थे।’’

बायजू के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने अपने मूल्यवान निवेशकों की टिप्पणियों पर ध्यान दिया है। हमने अपने शेयरधारकों को कॉरपोरेट प्रशासन और वित्तीय सूचना देने में किए गए सुधार के बारे में बताया है।’’ प्रोसस ने बयान में कहा कि 2018 में उसके पहले निवेश के बाद से बायजू ने काफी वृद्धि की है।

निवेशक ने आगे कहा, ‘‘लेकिन समय के साथ इसकी रिपोर्टिंग और शासन संरचनाएं उस पैमाने की कंपनी के लिए पर्याप्त रूप से विकसित नहीं हुईं।’’ प्रोसस ने कहा कि बायजू के कार्यकारी नेतृत्व ने रणनीतिक, परिचालन, कानूनी और कॉरपोरेट प्रशासन से जुड़े मामलों से सलाह और सिफारिशों की नियमित रूप से उपेक्षा की।

बायजू के कर्जदाता तीन अगस्त तक कर्ज शर्तों में संशोधन पर सहमत

मुश्किलों में फंसती जा रही शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के कर्जदाताओं ने 1.2 अरब डॉलर के कर्ज की शर्तों में तीन अगस्त तक बदलाव करने पर सोमवार को सहमति जताई। कर्जदाताओं की संचालन समिति में बायजू के ऋण को संशोधित करने पर सहमति जताई गई। ऐसा होने पर कर्ज की त्वरित अदायगी से जुड़ा मामला और सभी कानूनी विवादों का भी तत्काल समाधान हो जाएगा।

हालांकि इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का बायजू की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है। कर्जदाताओं की संचालन समिति में शामिल पक्षों का बायजू पर बकाया 1.2 अरब डॉलर के कर्ज में करीब 85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कर्जदाताओं ने एक बयान में कहा, "हम एक कर्ज संशोधन की दिशा में बायजू के साथ हुई प्रगति से खुश हैं।

यह घोषणा बायजू प्रबंधन के साथ मिलकर काम करने के हमारे घोषित लक्ष्य के अनुरूप है।" बयान के मुताबिक, अगले दो हफ्तों में कर्ज संशोधन पूरा हो जाने की उम्मीद है। बायजू की वित्तीय समस्या पिछले कुछ महीनों में बढ़ गई है।

सावधि कर्ज देने वाली फर्मों की तरफ से जीएलएएस ट्रस्ट कंपनी ने बायजू की अमेरिकी अनुषंगी के खिलाफ मुकदमा भी दायर कर दिया है। मुश्किलें बढ़ती देख बायजू प्रबंधन ने एक सलाहकार परिषद भी बनाई है जिसमें एसबीआई के पूर्व प्रबंध निदेशक रजनीश कुमार और इन्फोसिस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी टी वी मोहनदास पई भी शामिल हैं।

टॅग्स :शेयर बाजारअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी