लाइव न्यूज़ :

कर्ज के तले दबी बायजूस को नहीं मिल रहा खरीददार, अब कंपनी ने जारी किए 'राइट इश्यू', जानें क्या है मामला

By आकाश चौरसिया | Updated: February 11, 2024 10:54 IST

बायजूस अपने 'ग्रेट लर्निंग' और 'एपिक' प्लेटफॉर्म जैसे प्लेटफॉर्म की बेचने की तैयारी कर रही है और इसके लिए वो किसी खरीददार की खोज कर रही। इन दोनों प्लेटफॉर्म के लिए कंपनी ने 600 मिलियन डॉलर मूल्य तय कर रखा है। 

Open in App
ठळक मुद्देबायजूस कर्ज से बाहर आने के लिए संपत्ति बेचने के लिए खरीददार ढूढ़ रही हैंइस बीच बायजूस को कोई अच्छा खरीददार नहीं मिल रहा हैबायजूस ने इसे देखते हुए अब राइट इश्यू जारी कर दिया

नई दिल्ली: बायजूस एक समय भारत की उभरती हुई स्टार्टअप एडटेक कंपनी हुआ करती थी, लेकिन आज कंपनी के सामने आर्थिक संकट बढ़ गया है। इस बात के चलते कंपनी ने अपनी संपत्तियों को बेचने का फैसला किया है, लेकिन उसे इस राह में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।

बायजूस अपने 'ग्रेट लर्निंग' और 'एपिक' प्लेटफॉर्म जैसे प्लेटफॉर्म की बेचने की तैयारी कर रही है और इसके लिए वो किसी खरीददार की खोज कर रही। इन दोनों प्लेटफॉर्म के लिए कंपनी ने 600 मिलियन डॉलर तय कर रखा है। कंपनी के अनुसार, उसके द्वारा आंके गए मूल्य पर कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। 

कंपनी  को अभी तक 'एपिक' प्लेटफॉर्म के लिए किसी भी खरीददार की ओर से कोई ऑफर नहीं मिला है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, बायजूस को ग्रेट लर्निंग के लिए 1.2 बिलियन डॉलर का ऋण चुकाना है। एपिक के लिए बायजूस 400 मिलियन डॉलर की मांग कर रहा है, लेकिन मार्केट विश्लेषकों की मानें तो उसके लिए यह रास्ता आसान नहीं होगा। 

बायजूस 'एपिक' के जरिए रोजाना प्राप्त आय के तहत लेनदेन कर रहा है और सीधे शब्दों में कहें तो उसकी सारी बैंकिंग प्रक्रिया का स्रोत यही प्लेटफॉर्म है। बायजूस ने 200 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए 29 जनवरी को 25 मिलियन डॉलर की बेहद कम प्री-मनी कीमत पर एक राइट्स इश्यू जारी किया। 1.2 बिलियन डॉलर के कर्ज पर अनुबंध का उल्लंघन करने के बाद लेनदारों ने इस साल बायजूस पर मुकदमा दायर किया। इस गतिरोध ने संस्थापक बायजू रवीन्द्रन चर्चा में आ गए। 

महामारी के दौर में अपनी सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बायजूस ने भारी खर्च किया, लेकिन परिणाम इसके उलट रहे। एक समय भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रायोजक के रूप में प्रसिद्ध हुए और उस दौरान कंपनी ने अमेरिका और अन्य जगहों पर कई फर्में खरीदीं और विश्व स्तर पर विस्तार करने का प्रयास किया।

राइट्स इश्यूराइट्स इश्यू किसी कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को अधिकारों की पेशकश है जो उन्हें सीधे अतिरिक्त शेयर खरीदने का अवसर देता है।

टॅग्स :Bangaloreशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?