लाइव न्यूज़ :

दालों पर स्टॉक सीमा के खिलाफ इंदौर की मंडियों में कारोबार बंद

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:17 IST

Open in App

इंदौर, पांच जुलाई मूंग को छोड़कर अन्य सभी दालों की स्टॉक सीमा तय किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को लेकर विरोध तेज करते हुए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में सोमवार को कारोबारियों ने माल की खरीद-फरोख्त नहीं की।

इंदौर अनाज-तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि दालों पर स्टॉक सीमा लगाने के फैसले के खिलाफ शहर के छावनी क्षेत्र स्थित संयोगितागंज मंडी और लक्ष्मी बाई नगर मंडी के कुल 800 कारोबारियों ने माल की कोई खरीद फरोख्त नहीं की।

उन्होंने कहा, "मंडियों में प्रमुख दलहन सरकार के घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य के नीचे पहले ही बिक रही हैं। दालों पर स्टॉक सीमा लगाने के बाद इनके दाम और गिरेंगे जिससे कारोबारियों व किसानों, दोनों को नुकसान होगा।"

इस बीच, प्रमुख कारोबारी संगठन मध्य प्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि दालों पर लागू स्टॉक सीमा के खिलाफ राज्य की सभी 270 कृषि उपज मंडियों में कल मंगलवार को कारोबार नहीं होगा।

उन्होंने मांग की कि सरकार को दालों पर स्टॉक सीमा तय करने का फैसला वापस लेना चाहिए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने महंगाई और जमाखोरी रोकने के लिए शुक्रवार को मूंग को छोड़कर अन्य सभी दालों की स्टॉक सीमा तत्काल प्रभाव से तय कर दी थी। यह सीमा थोक व खुदरा विक्रेताओं, आयातकों और मिल मालिकों के लिए 31 अक्टूबर तक लागू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?