लाइव न्यूज़ :

बजट 2019: मोदी सरकार लगाने जा रही है विरासत टैक्स? जानिए दुनिया के किन देशों में है इसका प्रचलन

By विकास कुमार | Updated: July 3, 2019 15:34 IST

Budget 2019: रेटिंग एजेंसी क्रेडिट सुईस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कूल संपत्ति का 53 फीसदी हिस्सा देश के 1 प्रतिशत लोगों के पास है. ऐसे तमाम रिपोर्ट यह बताने के लिए काफी हैं कि भारत में अमीरी और गरीबी के बीच खाई बीते दो दशक से लगातार बढ़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 1953 से 1985 तक विरासत टैक्स का प्रचलन था लेकिन इसे 1986 से इसे बंद कर दिया गया. अमेरिका और ब्रिटेन में विरासत टैक्स की सीमा 40 प्रतिशत है, दक्षिण कोरिया में 45 फीसदी जबकि यह सबसे ज्यादा जापान में 55 फीसदी है.

वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को बजट पेश करने जा रही हैं. सरकार ने कई स्तर पर उद्योग जगत के साथ चर्चा करने के बाद और तमाम आर्थिक विशेषज्ञों से परामर्श के बाद बजट 2019 का खाका तैयार किया है. लेकिन इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार इस बार के बजट में गरीबों और अमीरों के बीच बढ़ती खाई को पाटने के लिए विरासत टैक्स लगा सकती है. दुनिया के कई विकसित देशों में विरासत टैक्स का प्रावधान है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं. 

भारत में आर्थिक असमानता 

ऑक्सफेम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में भारत में जितना वेल्थ जेनरेट हुआ उसका 73 फीसदी हिस्सा देश के टॉप 1 प्रतिशत अमीरों के पास गया. रेटिंग एजेंसी क्रेडिट सुईस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कूल संपत्ति का 53 फीसदी हिस्सा देश के 1 प्रतिशत लोगों के पास है. ऐसे तमाम रिपोर्ट यह बताने के लिए काफी हैं कि भारत में अमीरी और गरीबी के बीच खाई बीते दो  दशक से लगातार बढ़ा है. यह सिलसिला भारत में आर्थिक उदारीकरण के दौर के बाद से जारी है. इसलिए सरकार इस खाई को पाटने के लिए एक बार फिर विरासत टैक्स लगा सकती है. देश में 1953 से 1985 तक विरासत टैक्स का प्रचलन था लेकिन इसे 1986 के बाद से बंद कर दिया गया. 

क्या है विरासत टैक्स 

कोई व्यक्ति अपनी कुल अर्जित संपत्ति को जब अगली पीढ़ी को सौंपता है इसे विरासत प्रॉपर्टी कहते हैं. फिलहाल यह टैक्स फ्री है. लेकिन सरकार अब इस संपत्ति पर टैक्स लगाने का प्रावधान इस बजट में कर सकती है. सरकार इस संपत्ति को टैक्स के ढांचे में लाना चाहती है. लेकिन इसमें एक बड़ी समस्या इसका व्यावहारिक पहलु बन सकता है. दरअसल कोई व्यक्ति अगर 1 करोड़ की संपत्ति अपनी संतान को सौंपता है और सरकार उस पर 20 फीसदी टैक्स लगाती है तो उसे 20 लाख रुपये का टैक्स चुकाना पड़ेगा. इस स्थिति में संबंधित व्यक्ति को टैक्स चुकाने के लिए  अपनी संपत्ति को बेचना तक पड़ सकता है, यह स्थिति किसी भी मिडिल क्लास फैमिली के लिए कष्टकारी साबित होगा. 

हो सकता है कि सरकार विरासत टैक्स के प्रॉपर्टी स्लैब को बढ़ा कर पेश कर सकती है लेकिन यह बजट में ही स्पष्ट होगा. अमेरिका और ब्रिटेन में विरासत टैक्स की सीमा 40 प्रतिशत है, दक्षिण कोरिया में 45 फीसदी जबकि यह सबसे ज्यादा जापान में 55 फीसदी है. भारत में कुल 40 हजार लोग ऐसे हैं जो अपनी वार्षिक आय को 1 करोड़ से ज्यादा बताते हैं जबकि सरकार के अनुमान के मुताबिक यह आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा का है. सरकार अपनी आय को बढ़ाने के लिए कर लगाने के नए तरीके को इजाद कर रही है. 

टॅग्स :बजट 2019निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम