लाइव न्यूज़ :

बीएसई का 2021-22 में 60 छोटी कंपनियां को सूचीबद्ध करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 10, 2021 23:57 IST

Open in App

कोलकाता, 10 अगस्त बंबई शेयर बाजार कारोबार में मौजूदा तेजी और पात्रता मानदंड में ढील के साथ इस साल अपने एसएमई (लघु एवं मझोले उद्यम) मंच पर करीब 60 कंपनियों की सूचीबद्धता का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

बीएसई के एसएमई मंच के प्रमुख अजय ठाकुर ने कहा कि लाभ के ‘रिकॉर्ड’ मानदंड मामले में एक वर्ष कम कर दिया गया है। इससे प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्धता में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने कहा कि एसएमई को पूंजी बाजार में लाना आसान नहीं है, लेकिन कोलकाता स्थित मर्चेंट बैंकर ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड पूर्वी तथा अन्य क्षेत्रों की छोटी कंपनियों को उनके मूल्य को बाजार में आंकने और धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ठाकुर ने ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज की सूचीबद्धता समारोह के दौरान अलग से बातचीत में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि इस साल 60 कंपनियां सूचीबद्ध होंगी। इसमें से 50 पहले ही दस्तावेज जमा कर चुकी हैं। सालाना औसतन 30 से 40 कंपनियां सूचीबद्ध होती थी। लेकिन इस बार संख्या अधिक है। ग्रेटेक्स समेत इस मंच पर फिलहाल 343 कंपनियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट