लाइव न्यूज़ :

Bomb scare: 4 प्लेन को उड़ाने की धमकी?, बम की आशंका, 'सुरक्षा खतरे' के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-शिकागो उड़ान को कनाडा की ओर मोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2024 18:47 IST

Bomb scare: सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन जांच की गई और विमान के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार विमान और यात्रियों की फिर से जांच की जा रही है। एअर इंडिया की एक उड़ान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।एअरलाइन संचालक के रूप में सभी धमकियों को गंभीरता से लिया जाता है।

Bomb scare: दिल्ली से शिकागो जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को मंगलवार को बम की धमकी के बाद कनाडा के एक हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। एअरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एअरलाइन ने एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान संख्या एआई 127 ऑनलाइन पोस्ट की गई सुरक्षा धमकी के बाद एहतियात के तौर पर कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतर गई है। बयान में कहा गया, ‘‘निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार विमान और यात्रियों की फिर से जांच की जा रही है।

एअर इंडिया ने यात्रा फिर से शुरू होने तक यात्रियों की सहायता के लिए हवाई अड्डे पर एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है।’’ अधिकारी ने बताया कि इस उड़ान में बम रखे होने की धमकी मिली थी। सोमवार को बम की धमकी के बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।

मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन जांच की गई और विमान के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एअर इंडिया ने यह भी कहा कि उसके साथ-साथ अन्य स्थानीय एअरलाइन को हाल के दिनों में कई धमकियों का सामना करना पड़ा है। इसने कहा, ‘‘हालांकि बाद में सभी धमकी झूठी निकलीं। एक जिम्मेदार एअरलाइन संचालक के रूप में सभी धमकियों को गंभीरता से लिया जाता है।

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’’ एअरलाइन ने कहा कि वह ऐसी धमकियां देने वाले अपराधियों की पहचान करने में अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है ताकि यात्रियों को होने वाले व्यवधान एवं असुविधा के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा सके। एअर इंडिया ने यह भी कहा कि वह एअरलाइन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार करेगी।

टॅग्स :एयर इंडियाकनाडाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती