लाइव न्यूज़ :

भारतीय बाजार में इस साल 25 नए उत्पाद उतारेगी बीएमडब्ल्यू

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी जर्मन की लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर को पीछे छोड़ते हुए इस साल भारत में 25 नए उत्पादों को पेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी को उम्मीद है कि इस साल वह भारत में दो अंक की वृद्धि हासिल करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज की ग्रैन लिमोसिन को भारतीय बाजार में उतारा है, जिसकी शोरूम कीमत 51.5 लाख रुपये से 53.9 लाख रुपये है।

कंपनह का अनुमान है कि महामारी के चलते लोग निजी वाहनों को अधिक तरजीह देंगे और अंतराष्ट्रीय यात्रा तथा सैर-सपाटे में कमी के चलते लक्जरी कारों की मांग बढ़ेगी।

भारत में बीएमडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष विक्रम पवाह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जहां तक ​​हमारे कारोबार की बात है, कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर पीछे छूट चुका है। हमने देखा कि 2020 में व्यापार बंद था... हमें उम्मीद है कि पिछले साल लगभग आठ महीनों की तुलना में इस साल पूरे 12 महीने परिचालन होगा। मांग भी बढ़ रही है।’’

उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर के दौरान कंपनी अपने कोविड-पूर्व के स्तर को हासिल करने में सफल रही थी।

इस साल कंपनी की वृद्धि संभावनाओं के बारे में उन्होंने बिक्री में बढ़ोतरी 10 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?