लाइव न्यूज़ :

बीएलएस इंटरनेशनल ने भारत, स्पेन समेत अन्य देशों के लिए वीजा आवेदन लेने शुरू किये

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली नौ जून वीजा संबंधी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल ने 32 देशों में 70 स्थानों पर भारत, स्पेन, ब्राजील, लेबनान, साइप्रस, पुर्तगाल और बेलारूस के लिए वीजा आवेदन स्वीकार करना फिर से शुरू कर दिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने चीन, रूस, सिंगापुर और मलेशिया में भारत के लिए वीजा आवेदन स्वीकार करना फिर से शुरू कर दिया है।

कंपनी ने इसके अलावा भारत में लेबनान के लिए, चीन में ब्राजील के लिए और लेबनान के लिए, कतर में साइप्रस के लिए, रूस में पुर्तगाल के लिए, सिंगापुर, मलेशिया और फिलीपीन में बेलारूस के लिए वीजा आवेदन स्वीकार करने के लिए सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।

बीएलएस इंटरनेशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी वीजा आउटसोर्सिंग सेवा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को लगातार बढ़ा रही है। कंपनी ग्राहकों की उच्चतम संतुष्टि के साथ बिना किसी बाधा और परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बीएलएस इंटरनेशनल वैश्विक स्तर पर 46 से अधिक सरकारों के साथ काम करती है और डाटा सुरक्षित रखती है। उसके पास वैश्विक स्तर पर 12,000 से अधिक केंद्रों का नेटवर्क है। इसमें 15,000 से अधिक कर्मचारी और सहयोगी हैं जो वाणिज्य दूत संबंधी जानकारी, बायोमेट्रिक्स और नागरिक सेवाएं प्रदान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस