लाइव न्यूज़ :

बिम्सटेक ने कृषि सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:09 IST

Open in App

आर्थिक संगठन बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनीशियेटिव फोर मल्टी-सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकोनॉमिक कोओपरेशन) ने सदस्य देशों के बीच कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में परस्पर भागीदारी बढ़ाने और सहयोग को गहरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वर्ष 1997 में स्थापित, बिम्सटेक एक अंतर-क्षेत्रीय समूह है जिसका उद्देश्य बंगाल की खाड़ी के तटीय और आस-पास के क्षेत्रों के देशों के बीच क्षेत्रीय एवं आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके सदस्य देशों में भारत, थाईलैंड, म्यामां, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान शामिल हैं। काठमांडू में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आयोजित बिम्सटेक राष्ट्राध्यक्षों के चौथे शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र ने विश्व स्तर पर कृषि और खाद्य प्रणालियों में हो रहे बदलावों के बारे में बात की। बैठक में महापात्र के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच जुड़ाव बढ़ाने और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने का आह्वान किया।’’ उन्होंने जैव संरक्षा एवं जैव सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर ध्यान देने के अलावा ज्ञान, जर्मप्लाज्म, छात्रों और विशेषज्ञों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करके सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। महापात्र ने प्रतिकूल परिस्थितियों में होने वाली खेती, खाद्य प्रणाली और मूल्य श्रृंखला को विकसित करने के लिए प्रौद्योगिकियों के व्यापार के साथ-साथ 'डिजिटल कृषि' को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बिम्सटेक सदस्य देशों ने कृषि में मास्टर और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति के छह स्लॉट की पेशकश करने और बीज क्षेत्रों के विकास सहित क्षमता विकास और प्रशिक्षण के लिए अन्य पहलों की पेशकश करते हुए भारत की व्यापक भागीदारी की सराहना की। म्यामां सरकार में योजना विभाग में उप महानिदेशक थांडा की, बैठक की सह-अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड के कृषि मंत्रालयों के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?