लाइव न्यूज़ :

Bihar News: बिहार के 400000 नियोजित शिक्षकों को बड़ा लाभ, कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ, जानें असर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2023 17:06 IST

Bihar News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय द्वारा नियोजित शिक्षकों को योगदान की तारीख़ से भविष्य निधि का लाभ देने हेतु जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईपीएफओ ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिया है।भविष्य निधि का लाभ 1 सितंबर 2020 की जगह उनके वास्तविक योगदान की तिथि से देने के लिए कहा गया है। ईपीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Bihar News: बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। अब उन्हें योगदान की तारीख़ से ही ईपीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। फिलहाल ईपीएफओ ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिया है।

ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देश में नियोजित शिक्षकों को भविष्य निधि का लाभ 1 सितंबर 2020 की जगह उनके वास्तविक योगदान की तिथि से देने के लिए कहा गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय द्वारा नियोजित शिक्षकों को योगदान की तारीख़ से भविष्य निधि का लाभ देने हेतु जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया गया है।

इस आदेश में ईपीएफओ ने कहा है कि ये पूरी कार्रवाई 10 दिनों के निर्धारित समय सीमा में पूरी करें नहीं तो ईपीएफ और एमपी एक्ट 1952 के तहत शिक्षा विभाग पर क़ानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस आदेश के आधार पर सभी नियोजित शिक्षकों को योगदान की तिथि से ही ईपीएफ का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं लिहाजा माना जा रहा है कि नियोजित टीचर्स को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद उनके योगदान की तिथि से ईपीएफ का लाभ मिलने लगेगा।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठननीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?