लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Meeting: 1100000 सरकारी कर्मचारियों को तोहफा?, 53 फीसदी डीए भत्ता, कैबिनेट बैठक में 38 एजेंडों पर मुहर!

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2024 15:49 IST

Bihar Cabinet Meeting: बिहार की राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत शहरी व्यवस्था को लेकर पटना के जिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक अलग टीम के गठन को कैबिनेट में मंजूरी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार राज्य कर्मियों को नीतीश सरकार ने तोहफा दिया है।अतिक्रमण हटाने को लेकर नीतीश कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। सिपाही के 120 पदों को पद सृजन करने की मंजूरी दी गई है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 38 एजेंडों पर मोहर लगी। इसके साथ ही नीतीश सरकार ने नए साल से पहले बिहार के करीब 11 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने डीए 3 फीसदी बढ़ा दिया है। अब 53 फीसदी डीए भत्ता हो गया है। नीतीश सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा। इसका मतलब हुआ का बिहार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार राज्य कर्मियों को नीतीश सरकार ने तोहफा दिया है।

वहीं, अतिक्रमण हटाने को लेकर नीतीश कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार की राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत शहरी व्यवस्था को लेकर पटना के जिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक अलग टीम के गठन को कैबिनेट में मंजूरी दी गई है। पटना शहरी क्षेत्र के अंतर्गत शहरी व्यवस्था को सुदृढ़ीकारण को लेकर डीएसपी के तीन पद, पुलिस निरीक्षक के तीन पद, पुलिस अवर निरीक्षक के नौ पद, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के 18 पद और सिपाही के 120 पदों को पद सृजन करने की मंजूरी दी गई है।

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सलय कक्षा सहायक के नियमावली को भी मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट ने बिहार स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत बिहार दांत चिकित्सा सेवा के नियमावली को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री गृह सहायता 2024 को स्वीकृति दी है। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से वेब मीडिया नीति 2021 का प्रस्ताव लाया गया।

इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह प्रस्ताव सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन मीडिया के लिए लाया गया है। इसमें नया नियमावली बनाए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत ग्रामीण सड़क प्रबंधन कार्यक्रम को लागू करने को मंजूरी दी गई है। बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम के तहत 210 अतिरिक्त पदों को मंजूरी दी गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा दिए जाने वाली राशि को घटा दिया गया। कैबिनेट ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम के पास पर्यटकीय विकास के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ 58 लाख 67 हजार रूपए की कैबिनेट से प्रशासनिक मंजूरी दी है। वहीं पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत प्रायोरिटी कॉरिडोर के कार्यानवयन के लिए 115 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारभारतीय रुपयाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी