लाइव न्यूज़ :

वनवेब में 3,700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी भारती, सबसे बड़ी शेयरधारक बनेगी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून भारती उपग्रह दूरसंचार कंपनी वनवेब में 50 करोड़ डॉलर (3,700 करोड़ रुपये से अधिक) का अतिरिक्त निवेश करेगी। इस निवेश के साथ भारती इस कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदार बन जाएगी।

इस उपग्रह संचार कंपनी वनवेब को उद्योगपति सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाले भारती समूह ने ब्रिटेन की सरकार के साथ मिलकर पिछले साल दिवालिया होने से बचाया था।

वनवेब ने एक बयान में कहा कि भारती का यह निवेश ‘कॉल ऑप्शन’ (वित्तीय अनुबंध जो खरीदार को संबंधित संपत्ति खरीदने का अधिकार देता है) के उपयोग का परिणाम है। सौदा पूरा होने पर और यूटेलसैट के 55 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ, भारती की कंपनी में 38.6 प्रतिशत की हिस्सेदार होगी। वहीं इसमें ब्रिटेन सरकार, यूटेलसैट और सॉफ्टबैंक प्रत्येक की 19.3-19.3 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

यह सौदा 2021 की दूसरी छमाही में पूरा होने की उम्मीद है जो नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।

वन वेब ने कहा, ‘‘....उपग्रह दूरसंचार कंपनी ने ब्रिटेन सरकार और भारती ग्लोबल (भारती) के यूएस चैप्टर 11 से खरीदने को लेकर सफल बोली की वर्षगांठ पर सफलतापूर्वक कोष जुटाया है। इसके साथ कुल वित्त पोषण 2.4 अरब डॉलर पहुंच गया है।’’

वन वेब के कार्यकारी चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि ऐसे समय जब अंतरिक्ष का व्यावसीयकरण हो रहा है, निवेशकों के लिये कंपनी एक अच्छा अवसर प्रदान कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट