लाइव न्यूज़ :

उपग्रह संचार क्षेत्र में सरकार, स्टार्टअप, उद्योग के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत: इसरो अधिकारी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से संबद्ध अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा कार्यक्रम कार्यालय (एसआईपीओ) के निदेशक प्रकाश राव ने कहा है कि उपग्रह संचार क्षेत्र में सरकार, स्टार्टअप और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है और इसके लिये उद्योग संगठन सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआई) को पहल करनी चाहिए। एसआईए इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एसआई इंडिया के एक कार्यक्रम में उन्होंने उद्योग संगठन से उद्योग की क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाला एक पोर्टल बनाने का सुझाव दिया।

‘आर्थिक सुधारों के बाद उपग्रह संचार क्षेत्र में उभरती प्रवृत्ति’ पर आयोजित दो दिवसीय ‘ऑनलाइन’ सम्मेलन में राव ने कहा, ‘‘एसआईए इंडिया एक ऐसा पोर्टल विकसित करे जो सरकार, अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप और उपग्रह तथा संचार उद्योग के बीच बेहतर तालमेल लाने में मददगार हो। साथ ही इसमें डिजाइन, विकास, निर्माण समेत निवेशकों के लिए भारतीय उद्योग की क्षमताओं को सूचीबद्ध किया जा सके।’’

बयान के अनुसार इसरो के सहयोग से एसआईए-इंडिया द्वारा 4-5 अगस्त को आयोजित इस सम्मेलन का मकसद विभिन्न संबंधित पक्षों को साथ लाना और उपग्रह तथा संचार उद्योग के सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों और चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।

सम्मेलन में एसआईए इंडिया के अध्यक्ष और अनंत टेक्नोलॉजीज लि. के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. सुब्बा राव पावुलुरी ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के महत्व और भविष्य की संभावनाओं समेत भारतीय उपग्रह और संचार परिवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की|

डॉ राव के मुताबिक, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में लगी 500 से अधिक कंपनियों को इस क्षेत्र में जारी सुधारों से भविष्य में लाभ होगा।

सम्मेलन में 12 देशों के 48 वक्ताओं समेत 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया और भारत के संदर्भ में उपग्रह उद्योग की भविष्य की भूमिका पर विचार विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट