लाइव न्यूज़ :

बर्जर पेंट्स का चौथी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 209 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई बर्जर पेंट्स इंडिया ने बुधवार को बताया कि परिचालन आय बढ़ने के कारण 31 मार्च, 2021 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 208.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ।

कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 103.18 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

बर्जर पेंट्स ने बंबई शेयर बाजार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन से होने वाली आय 2,026.09 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,354.84 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वर्ष 2020-21 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2.80 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट