लाइव न्यूज़ :

Bengaluru OLA: दिवाली तोहफा, 500 नए तकनीशियन?, ओला इलेक्ट्रिक ने 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 15:25 IST

Bengaluru OLA: कंपनी ने 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े हैं और परिचालन को सुव्यवस्थित करने तथा सभी लंबित कार्यों को निपटाने के लिए नए व मौजूदा सेवा केंद्रों में 500 से अधिक सेवा तकनीशियनों को नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेवा में बदलाव, रणनीति और समग्र सेवा प्रक्रियाओं के अनुकूलन के लिए पेशेवर सेवा कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग को भी साथ लिया है। केंद्रों पर से लंबित कार्यों की सूचना मिली है क्योंकि मांग उनके कार्यबल से अधिक हो गई है।केंद्रों में 500 से अधिक सेवा तकनीशियनों को शामिल किया है।

Bengaluru OLA: भारत की सबसे बड़ी ई-स्कूटर विनिर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी सेवा में बदलाव लाने और ग्राहकों के बिक्री के बाद के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए देशभर में अपने सर्विस सेंटर की क्षमता में 30 प्रतिशत से अधिक का इजाफा किया है। सॉफ्टबैंक समूह समर्थित कंपनी की भारत के ई-स्कूटर बाजार में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी है। कंपनी ने 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े हैं और परिचालन को सुव्यवस्थित करने तथा सभी लंबित कार्यों को निपटाने के लिए नए व मौजूदा सेवा केंद्रों में 500 से अधिक सेवा तकनीशियनों को नियुक्त किया है।

ओला इलेक्ट्रिक ने सेवा में बदलाव, रणनीति और समग्र सेवा प्रक्रियाओं के अनुकूलन के लिए पेशेवर सेवा कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग को भी साथ लिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ केंद्रों पर से लंबित कार्यों की सूचना मिली है क्योंकि मांग उनके कार्यबल से अधिक हो गई है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘‘ कंपनी ने अपने सेवा नेटवर्क में 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े हैं और देशभर में नए तथा मौजूदा केंद्रों में 500 से अधिक सेवा तकनीशियनों को शामिल किया है।’’ संगठन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ कंपनी चुपचाप अपनी सेवाओं के लंबित मामलों को निपटाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

अभी तक लंबित कार्यों में से करीब दो-तिहाई को निपटा दिया गया है और अगले कुछ सप्ताहों में शेष को भी निपटा दिया जाएगा।’’ ओला इस महीने की शुरुआत में अपने संस्थापक भाविश अग्रवाल और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच सेवा की गुणवत्ता को लेकर सार्वजनिक विवाद के बाद सुर्खियों में आई थी।

टॅग्स :ओलाउबरबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स