लाइव न्यूज़ :

बीबीबी ने पीएनबी के प्रबंध निदेशक पद के लिए ए के गोयल के नाम की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक पद के लिए अतुल कुमार गोयल के नाम की सिफारिश की।

गोयल वर्तमान में कोलकाता स्थित यूको बैंक के प्रमुख हैं, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के तहत से आज दिन में हटा दिया।

गोयल अब एसएस मल्लिकार्जुन राव की जगह पदभार संभालेंगे, जिन्हें हाल ही में जनवरी 2022 तक विस्तार दिया गया।

सार्वजानिक क्षेत्र वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों के नियोजक का काम करने वाले बीबीबी ने देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता पीएनबी के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए 11 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था।

बीबीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रदर्शन, समग्र अनुभव और मौजूदा मानकों को ध्यान में रखते हुए ब्यूरो ने पीएनबी के एमडी और सीईओ के पद के लिए अतुल कुमार गोयल की सिफारिश की है।’’

चयनित उम्मीदवार का नाम अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) के पास भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस