लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया बीएआईएम, बीएटीएस में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) बीओआई एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लि. (बीएआईएम) और बीओआई एक्सा ट्रस्टी सर्विसेज प्राइवेट लि. (बीएसटीएस) दोनों में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

इस सौदे के बाद बीएआईएम और बीएटीएस दोनों बैंक ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां बन जाएंगी।

बैंक ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘बीओआई ने दो दिसंबर, 2020 को एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स एशिया होल्डिंग्स प्राइवेट लि. (एक्सा आईएम) के साथ शेयर खरीद करार किया है। इसके तहत बैंक ने बीएआईएम में एक्सा आईएम की समूची 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगाा।’’

इसके अलावा बैंक ने बीएसटीए में उसकी समूची 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भी शेयर खरीद करार किया है।

बैंक ऑफ इंडिया के पास बीएआईएम और बीएसटीएस दोनों के 51 प्रतिशत इक्विटी शेयर हैं। इस सौदे के बाद बैंक के पास बीएआईएम और बीएसटीएस के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर आज जाएंगे। इस सौदे को पूरा करने के लिए बैंक को अभी नियामकीय मंजूरियां लेनी है।

बीते वित्त वर्ष में बीएआईएम का कुल कारोबार 25.45 करोड़ रुपये और बीएसटीएस का 12 लाख रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट