लाइव न्यूज़ :

अपने ग्राहकों को Axis Bank ने दिया तोहफा, फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में किया इजाफा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2022 14:31 IST

एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। ऐसे में 17 मार्च 2022 से नई दरें लागू हो चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और इंडसइंड बैंक के बाद अब एक्सिस बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में किया संशोधन।17 मार्च 2022 से नई दरें लागू हो चुकी हैं।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और इंडसइंड बैंक के बाद अब एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। 17 मार्च 2022 से नई दरें लागू हो चुकी हैं। एफडी की ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक 7-14 दिन के लिए दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बैंक 2.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। 

इसके अलावा बैंक 2 करोड़ से कम जमा पर नई दरों के बाद 18 महीने से 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.25 प्रतिशत ब्याज देगा। वहीं, एक्सिस बैंक 7-14 दिन के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो करोड़ रुपये से कम रकम की एफडी पर 2.90 फीसदी ब्याज दे रहा है। बता दें कि एक्सिस बैंक से पहले एसबीआई ने भी अपने ग्राहकों को राहत देते हुए एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया था।

एक्सिस बैंक के नए एफडी रेट:

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 2.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 2.90 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 2.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 2.90 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 3.50 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 3.50 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 3.50 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 4.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.90 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से एक वर्ष से कम तक: आम जनता के लिए - 4.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.90 प्रतिशत

1 वर्ष: आम जनता के लिए - 4.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.90 प्रतिशत

1 वर्ष 1 दिन से 2 वर्ष: आम जनता के लिए - 5.10 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.60 प्रतिशत

2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष: आम जनता के लिए - 5.10 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.60 प्रतिशत

3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष: आम जनता के लिए - 5.45 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.95 प्रतिशत

5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.25 प्रतिशत

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स