लाइव न्यूज़ :

आभूषणों की औसत बिक्री का आकार नवंबर में 16 प्रतिशत बढ़ गया : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 8, 2020 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने के बावजूद सोने और चांदी के आभूषणों की औसत बिक्री का आकार पिछले महीने की तुलना में नवंबर में 16 प्रतिशत बढ़ा है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

स्टार्टअप ओके क्रेडिट द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार धनराशि के लिहाज से प्रति ग्राहक औसत बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन पिछले साल त्योहारी मौसम के मुकाबले सोने के गहनों की प्रति ग्राहक औसत बिक्री आकार 70 प्रतिशत घट गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि सोने के दाम ऊंचे स्तर पर हैं इसलिए सोने के गहनों का प्रति ग्राहक औसत बिक्री आकार घट गया, जहां लोगों ने छोटे और हल्के आभूषणों की खरीद पर ध्यान दिया।

इसके विपरीत, चांदी की गहनों के प्रति ग्राहक औसत बिक्री का आकार नौ प्रतिशत (महीने-दर-महीने) बढ़ गया, जो दर्शाता है कि सोने से हटकर ग्राहकों का ध्यान चांदी की तरफ गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारी सत्र के कारण सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए कुछ राहत मिली है। इसमें कहा गया है कि इस क्षेत्र में तेजी से सुधार होता देखा गया।

इस डिजिटल बुककीपिंग सेवा प्रदाता के आंकड़ों के अनुसार, त्यौहारों के मौसम के दौरान ऑक्रेडिट ऐप पर लेन-देन वृद्धि की अगुवाई किराना और छोटे व्यवसायों के नेतृत्व में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?