लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में वाहन कलपुर्जा उद्योग का परिचालन लाभ 70 प्रतिशत घटेगा : इक्रा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून कोविड-19 की दूसरी लहर से हुई अड़चनों की वजह से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वाहन कलपुर्जा उद्योग के परिचालन लाभ में 70 प्रतिशत की गिरावट आएगी। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान लगाया है।

इक्रा ने कहा कि वाहन कलपुर्जा विनिर्माताओं की दिक्कतें जिंस कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से और बढ़ेंगी।

इक्रा का अनुमान है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर उद्योग के राजस्व में 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट आएगी। ऐसे में क्रमिक आधार पर पहली तिमाही में उद्योग की ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन पूर्व कमाई (ईबीआईटीडीए) में 70 प्रतिशत की कमी आएगी।

इक्रा ने कहा कि पिछले कुछ माह के दौरान लॉकडाउन अंकुशों की वजह से घरेलू मांग नीचे आने के बीच उद्योग को निर्यात से मदद मिली है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पूरी तरह घरेलू बाजार पर निर्भर आपूर्तिकर्ता इससे सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए है।

इक्रा ने कहा कि लघु अवधि में कुछ दिक्कतों के बावजूद उसका अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में वाहन कलपुर्जा उद्योग का राजस्व 20 से 23 प्रतिशत बढ़ेगा।

इक्रा ने कहा कि कुल मिलाकर उद्योग का राजस्व पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की तिमाही की तुलना में लगभग दोगुना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट