लाइव न्यूज़ :

वॉल स्ट्रीट के फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट

By भाषा | Updated: November 9, 2021 14:07 IST

Open in App

बीजिंग, नौ नवंबर (एपी) वॉल स्ट्रीट के आठवें दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई।

टोक्यो, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजारों में गिरावट आई जबकि शंघाई के शेयर बाजार में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

वॉल स्ट्रीट के बेंचमार्क एसएंडपी 500 सूचकांक में सोमवार को 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पिछले हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस ने एक ट्रिलियन डॉलर के अवसंरचना विधेयक को मंजूरी दी जिसके बाद निर्माण-संबंधित कंपनियों के शेयरों में वृद्धि हुई।

साथ ही सोमवार को फेडरल रिजर्व के उपाध्यक्ष रिचर्ड क्लेरिडा ने कहा कि ब्याज दरें बढ़ाने की शर्तें अगले साल के अंत तक पूरी नहीं हो सकती हैं। व्यापारियों को चिंता है कि मुद्रास्फीति में वृद्धि केंद्रीय बैंकों को प्रोत्साहन वापस लेने के लिए प्रेरित कर सकती है जिससे शेयरों की कीमतों को बढ़ावा देने में मदद मिली।

टोक्यो में निक्केई 225 सूचकांक 0.6 प्रतिशत गिरकर 29,325.30 पर आ गया, जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3,498.80 पर पहुंच गया। हांगकांग में हैंग सेंग 0.1 प्रतिशत से कम गिरकर 24,750.33 पर आ गया।

सियोल का कोस्पी सूचकांक 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,956.10 पर आ गया, जबकि सिडनी का एसएंडपी-एएसएक्स 200 सूचकांक 0.2 प्रतिशत गिरकर 7,444.70 पर आ गया।

भारत का शेयर सूचकांक 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,425.05 पर खुला। न्यूजीलैंड, बैंकॉक और जकार्ता के शेयर बाजारों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गइ जबकि सिंगापुर के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

गौरतलब है कि वॉल स्ट्रीट पर, एसएंडपी 500 सूचकांक बढ़कर 4,701.70 रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट