लाइव न्यूज़ :

Company Foxconn Jobs: नए कर्मचारियों में से 25 प्रतिशत विवाहित महिलाएं, फॉक्सकॉन ने सरकार को दी जानकारी, वर्तमान में 70 प्रतिशत महिलाएं और 30 प्रतिशत पुरुष कार्यरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2024 12:24 IST

Company Foxconn Jobs: श्रम व रोजगार मंत्रालय ने फॉक्सकॉन इंडिया के एप्पल आईफोन संयंत्र में विवाहित महिलाओं को काम पर न रखने के मुद्दे पर तमिलनाडु के श्रम विभाग से बुधवार को विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने कहा कि ऐसी खबरें तेजी से बढ़ते भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को बदनाम करती हैं। मीडिया में इस संबंध में खबरें आने के बाद श्रम विभाग ने यह कदम उठाया।हाल ही में नियुक्त की गई महिलाओं में से 25 प्रतिशत विवाहित हैं।

Company Foxconn Jobs: एप्पल आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने सरकार को सूचित किया कि उसके नए कर्मचारियों में से 25 प्रतिशत विवाहित महिलाएं हैं और उसका सुरक्षा नियमन भेदभावपूर्ण नहीं है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। फॉक्सकॉन के विवाहित महिलाओं को नौकरी पर नहीं रखने की खबरों के बीच सरकार को यह जानकारी दी गई। सूत्रों ने बताया कि फॉक्सकॉन ने सरकार के साथ साझा की अनौपचारिक जानकारी में कहा कि इस तरह की शर्तें उसकी नीति का हिस्सा नहीं हैं। ये दावे उन लोगों द्वारा किए गए हो सकते हैं जिन्हें नौकरी पर नहीं रखा गया।

कंपनी ने कहा कि ऐसी खबरें तेजी से बढ़ते भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को बदनाम करती हैं। श्रम व रोजगार मंत्रालय ने फॉक्सकॉन इंडिया के एप्पल आईफोन संयंत्र में विवाहित महिलाओं को काम पर न रखने के मुद्दे पर तमिलनाडु के श्रम विभाग से बुधवार को विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। मीडिया में इस संबंध में खबरें आने के बाद श्रम विभाग ने यह कदम उठाया।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘ फॉक्सकॉन ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में नियुक्त की गई महिलाओं में से 25 प्रतिशत विवाहित हैं। इसका मतलब यह है कि कुल महिलाओं में से करीब एक तिहाई विवाहित हैं। यह अनुपात भारत में वर्तमान में क्षेत्र के किसी भी कारखाने की तुलना में बेहतर है।’’ उन्होंने बताया कि फॉक्सकॉन कारखाने में वर्तमान में करीब 70 प्रतिशत महिलाएं और 30 प्रतिशत पुरुष कार्यरत हैं।

तमिलनाडु संयंत्र देश में महिलाओं को रोजगार देने वाला सबसे बड़ा कारखाना है, जहां व्यस्ततम अवधि के दौरान कुल रोजगार 45,000 श्रमिक काम करते हैं। कंपनी ने साथ ही बताया कि हिंदू विवाहित महिलाओं के साथ धातु (आभूषण आदि) पहनने के कारण भेदभाव किए जाने की बात ‘‘ पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण ’’ है।

ऐसे कारखानों में धातु पहनना सुरक्षा का एक मुद्दा है, जिसे उद्योग तथा सरकार दोनों अच्छी तरह से पहचानते हैं। कंपनी के अनौपचारिक ‘नोट’ का हवाला देते हुए सूत्र ने कहा, ‘‘ ऐसी धातु पहनने वाले किसी भी व्यक्ति...पुरुष या महिला, अविवाहित हो विवाहित..उनका धर्म (हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख आदि) कोई भी हो उनके लिए कारखाने में काम करते समय उसे उतारना आवश्यक है।’’

सुरक्षा कारणों से धातु पहने किसी भी व्यक्ति को कार्यस्थल पर काम करने की अनुमति नहीं है और यह कई उद्योगों में प्रचलित प्रथा है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने कहा कि मीडिया की खबरें पांच से 10 लोगों या संभावित नौकरी चाहने वालों की टिप्पणियों पर आधारित हैं। ये टिप्पणियां संभवतः उन लोगों की ओर से की गईं जिन्हें नौकरी नहीं मिली या जो अब फॉक्सकॉन में काम नहीं करते। इस मामले पर फॉक्सकॉन को भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है। 

टॅग्स :नौकरीएप्पलतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित