लाइव न्यूज़ :

Apple iPhone 17 series: आईफोन-17 लॉन्च, अमेरिका, दुबई, वियतनाम की तुलना में भारत में क्या है कीमत?, जानें सभी डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 10, 2025 16:01 IST

Apple iPhone 17 series: एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा, ‘‘आईफोन 17 प्रो अबतक का सबसे उन्नत आईफोन है, जिसमें एक आकर्षक नया डिजाइन और शक्तिशाली क्षमताएं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 19 सितंबर से स्टोर्स और ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदे जा सकेंगे।Apple ने iPhone 17 सीरीज़ के सभी मॉडलों की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की है। संयुक्त राज्य अमेरिका में यही उपकरण काफी सस्ते हैं।

Apple iPhone 17 series: एप्पल ने आईफोन-17 सीरीज लॉन्च किए। Apple ने इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air लॉन्च किए। iPhone 17 अब अपने पिछले मॉडल से थोड़ा महंगा है, लेकिन बेस वेरिएंट अब कम से कम 256GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है, जो iPhone 16 की तुलना में दोगुना है। iPhone 17 सीरीज़ के सभी मॉडल - iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और भारत में 19 सितंबर से स्टोर्स और ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदे जा सकेंगे।

इस बार Apple ने iPhone 17 सीरीज़ के सभी मॉडलों की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की है। साधारण iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है, जबकि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत क्रमशः 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये है। संयुक्त राज्य अमेरिका में यही उपकरण काफी सस्ते हैं।

एप्पल ने आईफोन-17 श्रृंखला का अनावरण किया है। इसकी कीमत 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये के बीच है। भारत में यह फोन 19 सितंबर से उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी ने अपना अबतक का सबसे पतला आईफोन-आईफोन एयर सीरीज- भी पेश किया है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.6 मिलीमीटर है और जो केवल ईसिम को ‘सपोर्ट’ करेगा।

कंपनी ने नए आईफोन मॉडल में 128 जीबी की कम स्टोरेज क्षमता का विकल्प बंद कर दिया है, जिसके कारण आईफोन-16 श्रृंखला की तुलना में आधार मॉडल की कीमत भी ज्यादा हो गई है। आईफोन 17 प्रो दोगुने स्टोरेज विकल्प, 256 जीबी, 512जीबी और 1टीबी में उपलब्ध होगा।

आईफोन 17 प्रो मैक्स 256जीबी, 512जीबी, एक टीबी और पहली बार दो टीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध होगा। एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा, ‘‘आईफोन 17 प्रो अबतक का सबसे उन्नत आईफोन है, जिसमें एक आकर्षक नया डिजाइन और शक्तिशाली क्षमताएं हैं।’’

टॅग्स :आइफोनअमेरिकाएप्पल इवेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी