लाइव न्यूज़ :

अपीलीय न्यायाधिकरण ने कंपनी बंद करने के आदेश के खिलाफ देवास मल्टी मीडिया की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बुधवार को देवास मल्टीमीडिया की याचिका खारिज कर दी। याचिका में कंपनी को बंद करने के एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण) के आदेश को चुनौती दी गयी थी।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ के आदेश को बरकरार रखा। पीठ ने 25 मई, 2021 को दिये अपने आदेश में देवास मल्टीमीडिया को खुर्द-बुर्द करने और इसके लिये अस्थायी परिसमापक नियुक्त करने का आदेश दिया था।

एनसीएलटी ने यह निर्देश भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की वाणिज्यिक इकाई एंट्रिक्स कॉरपोरेशन की अर्जी पर दिया था।

एनसीएलटी ने कहा था कि देवास मल्टीमीडिया का गठन एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के तत्कालीन अधिकारियों के साथ साठगांठ कर धोखाधड़ी के इरादे से किया गया था। इसका मकसद 2005 में समझौता कर कंपनी से बैंडविद्थ प्राप्त करना था। सरकार ने इस समझौते को रद्द कर दिया।

इस आदेश को देवास मल्टीमीडिया और उसके शेयरधारक देवास एम्प्लॉयीज मॉरीशस प्राइवेट लि. ने अपीलीय न्यायाधिकरण की चेन्नई पीठ के समक्ष चुनौती थी। न्यायाधिकरण ने कंपनी की अपील खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल और न्यायमूर्ति वी पी सिंह की दो सदस्यीय पीठ ने कहा, ‘‘न्यायाधिकरण इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि अपील स्वीकार्य योग्य नहीं है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट