लाइव न्यूज़ :

परिधान क्षेत्र को 2021 में वृद्धि की उम्मीद : आईटीएफ

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:05 IST

Open in App

कोयंबटूर, दो जनवरी कपड़ा और परिधान क्षेत्र को उम्मीद है कि नया साल 2021 उसके लिए अच्छा रहेगा। कोरोना वायरस महामारी के बीच बीते साल 2020 में यह क्षेत्र दिक्कतों से जूझता रहा।

इंडियन टेक्प्रेन्योर्स फेडरेशन (आईटीएफ) के संयोजक प्रभु दमोदरन शनिवार कहा कि कपड़ा और परिधान क्षेत्र को 2021 में वृद्धि की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इस साल यह क्षेत्र परिधानों के लिए अमेरिका पर ध्यान केंद्रित कर प्रगति कर सकता है। 2020 के पहले 10 माह में कपड़ा क्षेत्र को वहां के बाजार में मात्रा के हिसाब से लाभ मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि हम अपने प्रयास बढ़ाते हुए अमेरिकी बाजार में परिधानों के मामले में भी इसी सफलता को दोहराएं।’

दामोदरन ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ वियतनाम के मुक्त व्यापार करार से भारत के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इसके साथ भारत को अमेरिकी बाजार में अन्य प्रतिस्पर्धी देशों के साथ समान अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा तेजी से आर्थिक पुनरुद्धार की वजह से परिधान क्षेत्र के वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने प्रयासों को तेज करना होगा और सभी स्तरों पर ध्यान देना होगा। इनमें सरकार, क्लस्टर और कंपनियां शामिल हैं। तभी हम अमेरिकी बाजार में अपना हिस्सा हासिल कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट