लाइव न्यूज़ :

जेके टायर के अंशुमन सिंघानिया ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च जे के टायर एंड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अंशुमन सिंघानिया को आमसहमति से भारत में ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।

एसोसिशन की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। वहीं मिशेलिन इंडिया के कार्यकारी निदेशक मोहन कुमार को संगठन का उपाध्यक्ष चुना गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘ जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अंशुमन सिंघानिया और मिशेलिन इंडिया के कार्यकारी निदेशक मोहन कुमार सर्वसम्मति से भारत में ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गये हैं।’’

एसोसिएशन का गठन 1975 में हुआ। यह 60000 करोड़ रुपये (8.5 अरब डॉलर) के वाहन-टायर उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाला संस्थान है।

यह भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख टायर कंपनियों में से ग्यारह बड़ी कंपनियों एवं 95 फीसदी भारतीय टायर उत्पादन का प्रतिनिधित्व करता है। इसके सदस्यों में अपोलो टायर्स, ब्रिजस्टोन इंडिया, सियेट, कॉन्टिनेंटल इंडिया, गुडइयर इंडिया, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज, मिशेलिन, एमआरएफ और टीवीएस टायर्स शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस