लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने राम चरण से सीखे 'नाटू-नाटू' गाने के डांस स्टेप्स, सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2023 21:43 IST

कारोबारी आनंद महिंद्रा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता रामचरण के साथ फिल्म 'आरआरआर' के चर्चित गाने नाटू-नाटू के डांस स्टेप का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने महिंद्रा ग्रुप की जेन3 फॉर्मूला ई रेस के लॉन्च के मौके पर अभिनेता राम चरण से मुलाकात कीट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ऑस्कर के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं, मेरे दोस्त'नाटू नाटू' ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ

हैदराबाद: भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी चीज पोस्ट करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। इसी कड़ी में उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता रामचरण के साथ फिल्म 'आरआरआर' के चर्चित गाने नाटू-नाटू के डांस स्टेप का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। दरअसल, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को हैदराबाद में महिंद्रा ग्रुप की जेन3 फॉर्मूला ई रेस के लॉन्च के मौके पर अभिनेता राम चरण से मुलाकात की।

ट्विटर पर वीडियो को साझा की करते हुए महिंद्रा ने लिखा, "रेस के अलावा, हैदराबाद प्रिक्स में रामचरण से नाटू नाटू के बेसिक स्टेप्स सीखे। ऑस्कर के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं, मेरे दोस्त!'' बता दें कि महिंद्रा कार ऑल-इलेक्ट्रिक फॉर्मूला ई मोटर चैंपियनशिप में प्रदर्शित हुई, जो भारत में पहली बार हैदराबाद में आयोजित की जा रही है।

बता दें कि फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू नाटू' ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ। गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड के बाद, इस साल 'नाटू नाटू' के लिए यह तीसरा बड़ा टिकट नामांकन। इनमें से, एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के बहुचर्चित ट्रैक को पहले ही दो प्रतिष्ठित पुरस्कार (गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड) मिल चुके हैं।

टॅग्स :आनंद महिंद्राहैदराबादमहिंद्रावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स