लाइव न्यूज़ :

एमवे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को औषधीय, आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्यात बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 11:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर प्रत्यक्ष बिक्री क्षेत्र की प्रमुख एमवे के वैश्विक सीईओ मिलिंद पंत ने कहा कि कंपनी दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को औषधीय और आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्यात बढ़ाने पर विचार कर रही है।

कंपनी नए उत्पादों को विकसित करने और पोषण तथा स्वास्थ्य रक्षा जैसे क्षेत्रों में नवाचार पर भी काम कर रही है, ताकि इन खंडों में टैबलेट के अलावा खाद्य और पेय पदार्थों की पेशकश की जा सके।

एमवे ने इसके लिए आईटीसी जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी भी कायम की है।

कंपनी ने तमिलनाडु में मदुरै के पास अपने विनिर्माण संयंत्र से निर्यात करने की योजना बनाई थी, जहां उसने 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

पंत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘संयंत्र ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को निर्यात करना शुरू कर दिया है। हमने इंडोनेशिया को ग्लिस्टर हर्बल टूथपेस्ट का निर्यात भी शुरू कर दिया है और हम इसके लिए थाईलैंड और अन्य देशों में संभावनाएं तलाश रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन उत्पादों के लिए पहले दक्षिण पूर्व एशिया और फिर दुनिया के अन्य हिस्सों में निर्यात की अच्छी संभावनाएं हैं।

यह पूछे जाने पर कि भारत से कितना निर्यात हो सकता है, पंत ने कहा, ‘‘हमने अच्छी शुरुआत की है। टीम ने आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के बीच अच्छा काम किया है... मुझे विश्वास है कि उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ इसमें लगातार बढ़ोतरी होगी, हालांकि अभी कोई आंकड़ा देना मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट