लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने कृषि श्रमिकों, भूमिहीन किसानों के लिए कर्ज माफी योजना शुरू की

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:06 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जन्म जयंती के अवसर पर राज्य के 2.85 लाख खेतिहर मजदूरों और भूमिहीन किसानों के लिए 520 करोड़ रुपये की कर्ज माफी योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 31 जुलाई, 2017 तक कृषि श्रमिकों और भूमिहीन किसानों के सहकारी ऋणों की मूल राशि के संबंध में 520 करोड़ रुपये के ऋण को माफ करने का निर्णय लिया इसके साथ ही इस राशि पर 6 मार्च 2019 तक 7 प्रतिशत वार्षिक की दर से साधारण ब्याज को भी माफ़ कर दिया गया। राज्य सरकार ने इससे पहले कर्जमाफी योजना के तहत 5.85 लाख छोटे और सीमांत किसानों के लिए 4,700 करोड़ रुपये (प्रत्येक फसल ऋण के 2 लाख रुपये तक) को माफ कर दिया था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर सिंह ने कहा कि वह अपने घनिष्ठ मित्र राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर इस योजना को राज्य को समर्पित कर रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि एक दिन आयेगा जब भारत गरीबी से मुक्त होगा, जिसका सपना राजीव गांधी देखा करते थे।’’ कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना समर्थन जारी रखने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उनका दिल उन किसानों के साथ है जो दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में केन्द्र सरकार के रुख से सहमत नहीं है। वह किसानों की बात नहीं सुन रही है। सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कृषि कानूनों को निरस्त करने की एक बार फिर अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम