लाइव न्यूज़ :

उपग्रह सेवा प्रदाताओं को सीधे विदेशी कंपनियों से क्षमता खरीदने की अनुमति हो: ट्राई

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दूरसंचार नियामक ट्राई के चेयरमैन पी डी वाघेला ने मंगलवार को कहा कि देश में उपग्रह सेवा प्रदाताओं को अंतरिक्ष विभाग के पास जाने और सौदों पर 5 प्रतिशत शुल्क देने के बजाय मंजूरी प्राप्त विदेशी कंपनियों की सूची से सीधे क्षमता खरीद की अनुमति मिलनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि दूरसंचार विभाग को मंजूरी के लिये सरल एकल खिड़की व्यवस्था बनानी चाहिए। इस व्यवस्था में मंजूरी देने की प्रक्रिया में शामिल सभी एजेंसियों को एक ही जगह अपनी मंजूरी देनी चाहिए।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन ने ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि तकनीकी सुरक्षा मूल्यांकन के आधार पर अनुमोदित विदेशी उपग्रह प्रणालियों की एक सूची है। सेवा लाइसेंसधारी उनके साथ उपग्रह क्षमता के लिए बात कर सकते हैं।

वाघेला ने कहा, ‘‘सेवा लाइसेंसधारी को डीओएस (अंतरिक्ष विभाग और उनसे 5 प्रतिशत शुल्क लेने) द्वारा विदेशी उपग्रहों के अधिग्रहण के वर्तमान तरीके के बजाय अनुमोदित सूची से विदेशी उपग्रह, उपग्रह प्रणाली को चुनने की अनुमति दी जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इस व्यवस्था पर पुनर्विचार किये जाने की जरूरत है।’’

वाघेला ने कहा कि मंजूरी प्रक्रिया में काफी बदलाव आये हैं, लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है।

उन्होंने कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग को मंजूरी व्यवस्था के लिये एक व्यापक सरल एकीकृत एकल खिड़की व्यवस्था बनानी चाहिए। एक बार अगर आप डीओएस के पास गये, आपको फिर दूरसंचार विभाग के पास आवेदन देने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए...।’’

वाघेला ने कहा कि प्रक्रिया सरल होने से उपग्रह सेवा क्षेत्र में ऐसे समय जब विदेशी कंपनियां क्षेत्र में आना चाहती हैं, निवेश आकर्षक होगा।

कार्यक्रम में दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि उपग्रह नेटवर्क के लिये मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। दूरसंचार विभाग ने उपग्रह आधारित संचार के विकास को लेकर कार्यबल गठित किया है। कार्यबल ने कुछ सिफारिशें दी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उपग्रह आधारित संचार सेवा को लेकर बेहतर परिवेश के लिये उन सिफारिशों पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम