लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में आईटी कंपनी पर स्थानीय कर्मचारियों के साथ भेदभाव के आरोप का निपटारा हुआ

By भाषा | Updated: December 9, 2020 13:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ दिसंबर अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि उसने टेक्सास स्थित आईटी कर्मचारी एवं नियुक्ति कंपनी के साथ एक निपटान समझौता किया है, जिस पर भर्ती के दौरान एच-1बी सहित अस्थाई कार्य वीजाधारकों के पक्ष में स्थानीय कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप था।

न्याय विभाग ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि आइकॉन सिस्टम्स ने लगातार भर्ती के विज्ञापन देने के दौरान अमेरिकी कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया। कंपनी ने अपने विज्ञापनों में अस्थाई कार्य वीजाधारकों को तरजीह देने की बात कही थी।

न्याय विभाग ने अपने आरोप में कहा कि इस भेदभावपूर्ण विज्ञापन के लिए आवेदन करने वाले वाले किसी भी अमेरिकी आवेदक के नाम पर कंपनी ने विचार नहीं किया।

नागरिक अधिकार प्रभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल एरिक ड्रिबैंड ने कहा, ‘‘नियोक्ता का आकार या वह किस उद्योग से संबंधित है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वह रोजगार के अवसरों को सिर्फ अस्थाई कार्य वीजाधारकों तक सीमित नहीं कर सकता। जब नियोक्ता रोजगार के लिए ऐसे विज्ञापन जारी करता है, जो अमेरिकी नागरिकों के साथ भेदभाव करते हैं तो वे आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम (आईएनए) के नियमों का उल्लंघन करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संदेश स्पष्ट है: यदि नियोक्ता भर्ती में गैरकानूनी रूप से अस्थायी वीजाधारकों को तरजीह देते हुए विज्ञापनों में अमेरिकी श्रमिकों के खिलाफ भेदभाव करते हैं, तो न्याय विभाग का नागरिक अधिकार प्रभाग आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम के तहत उनकी रक्षा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट