लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने नोकिया के साथ 5जी ट्रायल के दौरान 1,000 एमबीपीएस से ज्यादा की रफ्तार दर्ज की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी भारती एयरटेल ने मुंबई में 5जी फील्ड परीक्षण के दौरान फिनलैंड की कंपनी नोकिया के नेटवर्क उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए एक गिगाबिट प्रति सेकेंड (1,000 एमबीपीएस) से ज्यादा की रफ्तार दर्ज की।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी मुंबई के लोअर परेल इलाके के फीनिक्स मॉल में 5जी का लाइव ट्रायल कर रही है।संपर्क करने पर, नोकिया के प्रवक्ता ने घटनाक्रम की पुष्टि की।

एक स्रोत ने कहा, "एयरटेल दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार नोकिया के 5जी नेटवर्क उपकरणों का इस्तेमाल कर 3,500 मेगाहर्ट्ज रेडियो स्पेक्ट्रम बैंड में परीक्षण कर रही है। ट्रायल में अत्यंत निम्न विलंब के साथ एक जीबीपीएस से ज्यादा की रफ्तार हासिल हुई है।"

दूरसंचार विभाग ने हाल ही में एयरटेल को 3500 मेगाहर्ट्ज, 28 गिगाहर्ट्ज और 700 मेगाहर्ट्ज में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 5G परीक्षण हेतु रेडियो तरंग आवंटित किया था।

इस साल की शुरुआत में, एयरटेल 1,800 मेगाहर्ट्ज बैंड में उदारीकृत स्पेक्ट्रम का उपयोग करके हैदराबाद में जीवंत नेटवर्क पर 5जी सेवा का परीक्षण करने वाली दूरसंचार क्षेत्र की पहली कंपनी बन गयी थी।

स्रोत ने कहा, "एयरटेल और नोकिया जल्द ही कोलकाता में 5जी परीक्षण शुरू करने की योजना बना रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट