लाइव न्यूज़ :

Airline SpiceJet: स्पाइसजेट ने सिटी यूनियन बैंक का 100 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया, गिरवी रखी गई सभी परिसंपत्तियां वापस मिली

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 4, 2023 11:18 IST

Airline SpiceJet: मुश्किलों से घिरी एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा कि उसने सिटी यूनियन बैंक का 100 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि इस कर्ज की अंतिम किस्त के तौर पर 25 करोड़ रुपये जून में चुका दिए गए। कर्ज के एवज में बैंक के पास गिरवी रखी गई सभी परिसंपत्तियां भी वापस मिल गई हैं। एयरलाइन ने कहा कि 30 जून को अंतिम किस्त का भुगतान कर दिया गया।

Airline SpiceJet: कम लागत वाली एयरलाइन स्पाइसजेट को बड़ी राहत मिली है। एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा कि उसने सिटी यूनियन बैंक को 100 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। स्पाइसजेट लिमिटेड के शेयर सोमवार को 13% बढ़कर 30.9 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए।

किफायती हवाई सेवा देने वाली स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि इस कर्ज की अंतिम किस्त के तौर पर 25 करोड़ रुपये जून में चुका दिए गए। इसके साथ ही कर्ज के एवज में बैंक के पास गिरवी रखी गई सभी परिसंपत्तियां भी वापस मिल गई हैं। एयरलाइन ने कहा कि 30 जून को अंतिम किस्त का भुगतान कर दिया गया।

इसके साथ ही वर्ष 2012 में लिए गए 100 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान हो गया है। स्पाइसजेट को पिछले कुछ महीनों में प्रतिकूल हालात का सामना करना पड़ा है। उसके कुछ कर्जदाताओं ने उसके खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई है। इसके अलावा पट्टे पर विमान देने वाली कुछ कंपनियों ने अपने विमान वापस लेने की चेतावनी भी दी है।

एनएसी के साथ समझौते से एनएसी द्वारा स्पाइसजेट को पट्टे पर दिए गए 400 के लिए सभी पिछली देनदारियों का निपटान हो गया। स्पाइसजेट बेड़े में तीन अतिरिक्त विमानों की वापसी और शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया। स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि वह अपने सभी लेनदारों के साथ सौहार्दपूर्ण समझौता करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि एयरलाइन अपने बेड़े और व्यवसाय का पुनर्निर्माण कर रही है।

टॅग्स :स्पाइसजेटAirlines SpiceJet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

भारतएयरबस ए320 विमानों में तकनीकी खराबी, इंडिगो-एयर इंडिया समेत इंडियन एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित, जारी हुई एडवाइजरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम