लाइव न्यूज़ :

एयरएशिया इंडिया ने यात्रियों के लिए की नई पेशकश

By भाषा | Updated: November 10, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया ने यात्रियों के लिए विशेष 'प्रीमियम फ्लेक्स किराया' की पेशकश की है जिसमें उड़ान बुकिंग के असीमित पुनर्निर्धारण, रद्दीकरण शुल्क में छूट और पहले से बुक किए गए भोजन का मुफ्त चयन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि इस विशेष किराये के साथ यात्री अब कोई शुल्क दिए बगैर निर्धारित उड़ान के प्रस्थान से दो घंटे पहले तक असीमित परिवर्तन कर सकते हैं।

बयान के मुताबिक, "प्रीमियम फ्लेक्स किराये का विकल्प चुनने वाले मेहमानों को कई सुविधाएं मिलती हैं जिसमें उड़ान बुकिंग का असीमित पुनर्निर्धारण और 3,000 रुपये के मानक रद्दीकरण शुल्क के मुकाबले 72 घंटे से अधिक समय तक रद्द करने पर केवल 500 रुपये का रियायती रद्दीकरण शुल्क और पंक्ति 6-11 और 15-32 तक मुफ्त मानक सीटें शामिल हैं।"

एयरएशिया ने कहा है कि यह पेशकश लेने वाले यात्रियों को पंक्ति संख्या 1-5, 12 और 14 में प्रीमियम सीटों पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी और एयरलाइन के प्री-बुक किए गए भोजन के मेनू से मुफ्त में चयन की सुविधा भी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट