लाइव न्यूज़ :

मॉर्गन स्टेनली के बाद अब गोल्डमैन सैक्स भी कर रहा है छंटनी की तैयारी, एक झटके में करीब 400 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: December 14, 2022 18:14 IST

आपको बता दें कि कंपनी रिटेल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 'मार्कस' के जरिए पर्सनल लोन को भी बंद करनी की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि फर्म सालों से घाटा में है और ऐसे में दिन पर दिन लागत भी बढ़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी गोल्मैन सैक्स भी छंटनी करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि करीब 400 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। इससे पहले मॉर्गन स्टेनली ने भी छंटनी की है और कर्मचारियों को निकाला है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी गोल्मैन सैक्स (Goldman Sachs) 400 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। कंपनी ने इस छंटनी की योजना ऐसे समय में बना रही है जब वह मुश्किलों से जूझ रही कंज्यूमर बिजनेस को रिस्ट्रक्चर करने पर ध्यान लगा रही है। 

यहीं नहीं कंपनी ऐसी योजना इसलिए बना रहा है ताकि वह आने वाले मंदी में भी खुद को तैयार और संतुलित कर पाए। आपको बता दें कि कंपनी रिटेल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 'मार्कस' के जरिए पर्सनल लोन को बंद भी करने की योजना बना रही है। 

अब गोल्मैन सैक्स भी कर रही छंटनी की तैयारी

ब्लूमबर्ग में छपी एक खबर के अनुसार, कंपनी के रिटेल बैंकिंग बिजनेस में घाटा हो रहा है और ऐसे में वह 400 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। इस पर बोलते हुए गोल्मैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन वह कंज्यूमर बैंकिंग को लेकर फर्म की महत्वकांक्षा को कम रहे हैं। 

यही नहीं गोल्मैन सैक्स 'मार्कस' के जरिए पर्सनल लोन को भी बंद करने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि फर्म सालों से घाटा सह रहा है और इसकी लागत में भी बढ़ोतरी हो रहा है, ऐसे में फर्म ने इस को भी बंद करने का विचार कर रही है। 

मॉर्गन स्टेनली में भी हुई है छंटनी

आपको बता दें कि वैश्विक निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली में पिछले हफ्ते छंटनी हुई है। ऐसे में फर्म ने 1600 कर्मचारियों को निकाला है और उन्हें गुलाबी पर्ची जारी की है। फर्म में 82 हजार के करीब कर्मचारी काम करते है जिसमें से दो फीसदी की छंटनी की गई है। 

इस छंटनी पर फर्म का कहना है कि कर्मचारियों को लागत में कटौती के उपायों और पुनर्गठन योजनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यही नहीं और भी बैंक की तरह मॉर्गन स्टेनली ने आने वाले दिनों में नई भर्ती पर रोक लगा दी है। 

टॅग्स :Goldman SachsBankUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स