लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान का आर्थिक संकट गहराया, एटीएम के बाहर लगी कतारें

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:17 IST

Open in App

काबुल 28 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सैकड़ों अफगान ने एक बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और एटीएम मशीनों से नकदी निकालने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने सूखे के कारण अफगानिस्तान में लाखों लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत पड़ने के लिए चेतावनी जारी की थी। काबुल हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमले में 169 अफगान और 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बावजूद हजारों लोग अभी भी देश से बाहर निकलने की उम्मीद में जुट रहे हैं। कई पश्चिमी देशों द्वारा मंगलवार की समयसीमा से पहले अपने निकासी प्रयासों को पूरा करने के बीच अमेरिका के नेतृत्व में लोगों को विमान के जरिये निकालने के प्रयासों को बंद कर दिया गया। इस बीच न्यू काबुल बैंक के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग अपने वेतन की मांग कर रहे हैं, जिसमे कई अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले तीन से छह महीनों से भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले बैंक फिर से खुलने के बावजूद कोई भी नकदी नहीं निकाल पाया है। देश में हालांकि एटीएम मशीनें अभी भी काम कर रही हैं, लेकिन निकासी को 24 घंटे में लगभग 200 डॉलर तक सीमित कर दिया गया है। जिसके कारण मशीनों के बाहर लंबी कतारें लग गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती