लाइव न्यूज़ :

एईपीसी ने कर, शुल्क छूट योजना का समय बढ़ाने संबंधी अधिसूचना की सराहना की, कपड़ा निर्यात बढ़ेगा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त परिधान निर्यातकों के निकाय एईपीसी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने राज्य और केंद्रीय करों और शुल्कों में छूट (आरओएससीटीएल) योजना का विस्तार किये जाने संबंधी अधिसूचना का स्वागत किया और कहा कि इससे कपड़ा निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि यह चालू वित्तवर्ष में 400 अरब डॉलर के वस्तु निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में पहला कदम है।

पिछले महीने, सरकार ने इस योजना के विस्तार को मंजूरी दी थी जिसे अब अधिसूचित कर दिया गया है। इसके तहत परिधान निर्यातकों को मार्च 2024 तक अपने निर्यात की खेपों पर केंद्रीय और राज्य करों और शुल्कों में छूट मिलती रहेगी।

अध्यक्ष ने कहा कि यह योजना लगने वाले करों, उपकरों और शुल्कों की वापसी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह कपड़ा और परिधान निर्यात को बढ़ाने में मदद करेगा, अतिरिक्त निवेश आकर्षित करेगा और लाखों लोगों, विशेषकर महिलाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा।’’

शक्तिवेल ने कहा, ‘‘यह योजना स्टार्ट-अप और उद्यमियों को अपने उत्पादों का निर्यात शुरू करने के लिए बढ़ावा देगी। यह कपड़ा क्षेत्र को फिर से जीवंत करेगी और तीन वर्षों में भारतीय कपड़ा मूल्य श्रृंखला 100 अरब डॉलर का वार्षिक निर्यात स्तर हासिल कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?