लाइव न्यूज़ :

गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन का पद छोड़ेंगे आदि गोदरेज, नादिर संभालेंगे कमान

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अगस्त गोदरेज इंडस्टीज लि. ने शुक्रवार को बताया कि आदि गोदरेज कंपनी के चेयरमैन और निदेशक मंडल से हटेंगे और उनकी जगह उनके छोटे भाई नादिर गोदरेज एक अक्ट्रबर से कमान संभालेंगे।

गोदरेज इडस्टीज ने एक बयान में कहा कि 79 वर्षीय उद्योगपति हालांकि गोदरेज समूह के अध्यक्ष और गोदरेज इंडस्ट्रीज के मानद अध्यक्ष के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे।

कंपनी ने कहा, ‘‘नादिर गोदरेज वर्तमान में गोदरेज इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक है। वह एक अक्टूबर से कंपनी के चेयरमैन का पदभार भी संभालेंगे।’’ गोदरेज इंडस्ट्रीज दरअसल गोदरेज समूह की होल्डिंग कंपनी है। समूह का कारोबार टिकाऊ उपभोक्ता सामान, रियल एस्टेट, कृषि, रसायन और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में फैला है।

आदि गोरदेज ने करीब चार दशक तक कंपनी की सेवा की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘चार दशकों से अधिक समय से गोदरेज इंडस्ट्रीज की सेवा करना एक सौभाग्य की बात रही है। इस दौरान हमने मजबूत परिणाम दिए हैं और कंपनी को बदल दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे सर्वश्रेष्ठ वर्ष आगे आएंगे। मैं नादिर और टीम को हमारी रोमांचक आकांक्षाओं को प्राप्त करते हुए देखने के लिए तत्पर हूं।’’

इससे पहले आदि गोदरेज ने चार अगस्त को समूह की एफएमसीजी कंपनी गोरदेज कंज्यूमर प्राडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के निदेशक मंडल से हटने की भी घोषणा की थी। यह अगले महीने से प्रभावी होगा। इस कंपनी की कमान वह पहले ही अपने छोटी बेटी निसाबा गोदरेज को सौंप चुके हैं। हालांकि वह एफएमसीजी कंपनी में भी चेयरमैन एमिरिटस बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट