लाइव न्यूज़ :

अडाणी पावर को एस्सार की 1,200 मेगावॉट की महान परियोजना के अधिग्रहण की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 10:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर अडाणी पावर को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से एस्सार पावर की मध्य प्रदेश के महान में 1,200 मेगावॉट की ताप बिजली परियोजना के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है।

एनसीएलटी की दिल्ली की प्रधान पीठ ने एक नवंबर को जारी आदेश में अडाणी पावर लि. द्वारा एस्सार पावर एम पी लि. (ईपीएमपीएल) के अधिग्रहण के लिए सौंपी गई समाधान योजना को मंजूरी दे दी। अडाणी पावर ने बीएसई को यह जानकारी दी।

ईपीएमपीएल दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता के तहत है।

ईपीएमपीएल के पास मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 1,200 मेगावॉट का ताप बिजली संयंत्र है।

इस अधिग्रहण से पहले समाधान योजना की शर्तों को पूरा करना होगा।

इससे पहले जून में अडाणी पावर ने एस्सार पावर की 1,200 मेगावॉट की परियोजना के लिए सफल बोली लगाई थी।

उद्योग सूत्रों का कहना है कि इस सौदे का मूल्य करीब 2,800 से 3,000 करोड़ रुपये बैठेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट