लाइव न्यूज़ :

Adani LIC: अडाणी समूह की कंपनियों में निवेश को लेकर सरकार सख्त, बीमा कंपनी एलआई से कहा-निवेश करते समय सभी नियमों का सख्ती से पालन कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2023 21:11 IST

Adani LIC News: एलआईसी ने पिछले हफ्ते कहा था कि ऋण प्रतिभूतियों और बॉड के तहत अडाणी समूह की कंपनियों में उसका कुल निवेश 35,917.31 करोड़ रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्दे कई वर्षों में खरीदी गई इक्विटी शेयर का कुल खरीद मूल्य 30,127 करोड़ रुपये है।27 जनवरी 2023 को बाजार बंद होने तक इनका बाजार मूल्य 56,142 करोड़ रुपये था।

Adani LIC News: सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि बीमा कंपनी एलआई की सूचना के अनुसार वह निवेश करते समय सभी नियमों का सख्ती से पालन करती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की तरफ से अडाणी समूह की कंपनियों में निवेश को लेकर कुछ तबकों में जतायी जा रही चिंता के बीच यह बात कही गयी है।

एलआईसी ने पिछले हफ्ते कहा था कि ऋण प्रतिभूतियों और बॉड के तहत अडाणी समूह की कंपनियों में उसका कुल निवेश 35,917.31 करोड़ रुपये है। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी के अनुसार अडाणी समूह की सभी कंपनियों में पिछले कई वर्षों में खरीदी गई इक्विटी शेयर का कुल खरीद मूल्य 30,127 करोड़ रुपये है।

27 जनवरी 2023 को बाजार बंद होने तक इनका बाजार मूल्य 56,142 करोड़ रुपये था। एलआईसी की प्रबंधन अधीन कुल संपत्ति (एयूल) 41.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और अडाणी समूह में एलआईसी का निवेश उसके कुल प्रबंधन अधीन संपत्ति का एक प्रतिशत से भी कम है।

वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एलआईसी ने यह भी पुष्टि की है कि उसके निवेश के संबंध में ज्यादातर जानकारी पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

कराड ने कहा, ‘‘ एलआईसी ने सूचित किया है कि उसके सभी निवेश बीमा अधिनियम, 1938 और आईआरडीएआई निवेश विनियम, 2016 के सांविधिक ढांचे का सख्त अनुपालन करते हुए किए जाते हैं तथा वे कंपनी संचालन व्यवस्था से दिशानिर्देशित होते हैं।’’

टॅग्स :एलआईसीAdani Enterprisesगौतम अडानीLIC IPO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?